न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश द्वारा संसद में उरांव एवं संथाली समाज के पवित्र स्थलों—रोहतासगढ़, मुड़मा (मांडर) एवं मारंग बुरु (पारसनाथ)—को जोड़कर ‘आदिवासी सांस्कृतिक कॉरिडोर’ विकसित करने की मांग उठाए जाने के उपरांत रांची एयरपोर्ट आगमन पर आदिवासी प्रार्थना पड़हा समिति, मांडर द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया.
समिति के सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अभिनंदन करते हुए इस पहल को आदिवासी अस्मिता एवं सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. इस अवसर पर समिति के गणमान्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- रैश ड्राइविंग और अपराध पर सख्ती, SSP ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक