सांसद बीडी राम की पहल लाई रंग, पलामू के हीसरा गांव तक पहुंची विकास की रोशनी

सांसद बीडी राम की पहल लाई रंग, पलामू के हीसरा गांव तक पहुंची विकास की रोशनी

सांसद बीडी राम की पहल लाई रंग पलामू के हीसरा गांव तक पहुंची विकास की रोशनी

न्यूज11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड स्थित सुगरवर्ती क्षेत्र के हीसरा गांव में आखिरकार आजादी के इतने वर्षों बाद बिजली पहुंच ही गई. गांव में पहली बार बल्ब जलते ही ऐसा माहौल बना मानो किसी बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया जा रहा हो. बच्चे, बुजुर्ग और ग्रामीण खुशी से झूम उठे-आखिर अब लालटेन और ढिबरी के दौर से गांव बाहर निकल चुका है.

ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग और रोजमर्रा के काम प्रभावित होते थे. कई बार मांग उठी, लेकिन हर बार फाइलें शायद अंधेरे में ही गुम हो जाती थीं. इस बार गांव की समस्या सांसद बीडी राम तक पहुंची, जिसके बाद अधिकारियों को निर्देश दिया गया और गांव में बिजली पहुंची. बिजली आने पर ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे को बुलाकर सम्मानित किया और आभार जताया. हालांकि गांव के कई लोगों की जुबान पर एक ही बात रही-'जो काम दशकों पहले होना चाहिए था, वह अब जाकर हुआ है, लेकिन देर आए दुरुस्त आए.'

मौके पर भोला पांडे ने कहा कि सांसद विष्णु दयाल राम का प्रयास है कि विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी गांव बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे. वहीं ग्रामीणों ने भी खुशी जताई कि अब उनका गांव भी “रोशनी वाले भारत” का हिस्सा बन गया है.

यह भी पढ़ें: जंगल से घिरे करमा पाल्हे में सेविका-सहायिका का चुनाव संपन्न, मौके पर कई ग्रामीण जनता रहे उपस्थित

संबंधित सामग्री

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

झारखंड

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम