चलती बाइक आग

झरिया: चलती बाइक में लगी आग, पीछे से आ रहे बाइक सवार की सूझबूझ से बची युवक की जान

बाइक सवार ने बताया कि महज पांच दिन पहले ही बाइक की बैटरी बदली गई थी.

By : Dipali Kumari
झरिया: चलती बाइक में लगी आग, पीछे से आ रहे बाइक सवार की सूझबूझ से बची युवक की जान

न्यूज़11 भारत 
झरिया/डेस्क:
झरिया थाना क्षेत्र के भागा के समीप आज रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती बजाज एवेंजर बाइक में अचानक आग लग गई. बाइक से आग की लपटें निकलती देख पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और चालक को इसकी जानकारी दी. समय रहते बाइक रुकने से एक बड़ा हादसा टल गया. हालांकि, आग की चपेट में आने से बाइक आंशिक रूप से जल गई.

बाइक चालक की पहचान झरिया निवासी प्रभात अग्रवाल के रूप में हुई है. प्रभात ने बताया कि करकेंद में उनका कार्यालय है. वह चार दिनों के लिए देवघर गए हुए थे. रविवार को अपनी बजाज एवेंजर बाइक (नंबर JH BG 2052) से झरिया स्थित घर लौट रहे थे. इसी दौरान भागा के समीप अचानक बाइक में आग लग गई. उन्होंने कहा, "आज मेरी जान जा सकती थी. अगर पीछे से आ रहे बाइक सवार ने पीछा कर मुझे आग लगने की जानकारी नहीं दी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था." प्रभात के अनुसार, महज पांच दिन पहले ही बाइक की बैटरी बदली गई थी. अब वह इस मामले में बजाज कंपनी से क्लेम करेंगे.

वहीं, संजय शर्मा ने बताया कि झरिया इंदिरा चौक के पास उन्होंने एक बाइक को गुजरते देखा, जिससे आग की लपटें निकल रही थीं. खतरे को भांपते हुए उन्होंने तत्काल बाइक का पीछा किया और चालक को रुकवाया. इसके बाद आग पर काबू पाने में मदद की. संजय शर्मा की सूझबूझ और तत्परता से प्रभात की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया.

इसे भी पढ़ें: पलामू: प्रेमी से मिलने गयी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

अब तक की कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज बरामद होने की भी सूचना है. वहीं करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

18 November 2026
रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026