न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू के पांकी में स्थित एक निजी अस्पताल में लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है. मेदिनीनगर के गोदावरी अस्पताल की घटना के बाद अब पांकी के किरण सिंह निजी क्लिनिक में प्रसव के दौरान माँ और नवजात शिशु की मौत हो गई है. पलामू जिले में निजी अस्पतालों की लापरवाही रुकने का नाम नहीं ले रही है. ताज़ा मामला पांकी प्रखंड का है, जहाँ एक निजी क्लिनिक में ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की जान चली गई.
क्या है पूरा मामला?
पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई गांव निवासी सोनू कुमार सिंह ने अपनी गर्भवती पत्नी ममता कुमारी (27 वर्ष) को प्रसव के लिए किरण सिंह क्लिनिक में भर्ती कराया था. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने पहले नॉर्मल डिलीवरी का भरोसा दिया, लेकिन बाद में आनन-फानन में ऑपरेशन की बात कही. ऑपरेशन के बाद नवजात और माँ दोनों की मौत हो गई.
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन ने जांच टीम का गठन किया है. प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निजी क्लिनिक को सील कर दिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अस्पताल संचालक के खिलाफ छानबीन शुरू कर दी है. माँ गोदावारी हॉस्पिटल ममला मे कल शाम को खुद जिले के उपायुक्त अनुसंधान लिया और वहां जाकर अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की आदेश भी दिए.