UMEED 2026 में 80 से ज्यादा स्कूलों के 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

UMEED 2026 में 80 से ज्यादा स्कूलों के 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

umeed 2026 में 80 से ज्यादा स्कूलों के 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  CSM, IIT(ISM) धनबाद के अंतर्गत संचालित एनजीओ Fast Forward India द्वारा रविवार को संस्थान परिसर में आयोजित UMEED 2026 कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से वंचित एवं अल्प-सुविधा प्राप्त विद्यार्थियों को सशक्त बनाने हेतु समर्पित इस फ्लैगशिप पहल में 80 से अधिक स्कूलों के 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन, साथियों से सीखने तथा सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाने का मंच प्रदान किया, साथ ही यह संस्थान के सामाजिक उत्तरदायित्व, समुदाय सहभागिता और समावेशी शिक्षा के उद्देश्य को भी मजबूती देता नजर आया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार उपस्थित रहे. कार्यक्रम में निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा, उप निदेशक प्रो. धीरज कुमार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सुनील कुमार गुप्ता तथा CSM प्रमुख प्रो. संजीव आनंद साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही. अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए Fast Forward India और स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे सामाजिक प्रयासों को प्रेरणादायी बताया.

दिनभर चले इस आयोजन में विभिन्न गतिविधियां व प्रतिस्पर्धाएं संस्थान के अलग-अलग स्थलों पर आयोजित की गईं. नृत्यांगना का आयोजन पेनमैन ऑडिटोरियम में, ध्वनि कार्यक्रम मैनेजमेंट हॉल ऑडिटोरियम में, जबकि आइंस्टीन प्लेग्राउंड पेनमैन क्वाड्रैंगल में आयोजित हुआ. वहीं चित्रहार, रिजॉल्व्ड और मास्टरमाइंड कार्यक्रम एनएलएचसी (NLHC) में संपन्न कराए गए. इसके अलावा ‘शाय और मात’ प्रतियोगिता मैकेनिकल विभाग में आयोजित की गई. प्रतिभागी छात्रों ने सांस्कृतिक, बौद्धिक और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

आयोजकों के अनुसार UMEED 2026 ने विद्यार्थियों में आशा, अवसर और आत्मविश्वास का संदेश दिया तथा संस्थान की सामाजिक प्रतिबद्धता को नई ऊर्जा प्रदान की. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए Fast Forward India ने संस्थान प्रशासन, शिक्षकों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों तथा भाग लेने वाले सभी स्कूलों का आभार प्रकट किया.

यह भी पढ़ें: 100 दिनों तक सरकार की नीतियों पर कुछ नहीं बोलूंगा, पौने दो महीने के बाद पटना लौटे तेजस्वी का आया पहला बयान

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा