न्यूज11 भारत
पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र के महारों स्थित एक बंद क्रेशर प्लांट में चोरी की वारदात सामने आई है. बताया जा रहा है कि 10 से अधिक की संख्या में पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने क्रेशर प्लांट में घुसकर वहां तैनात गार्ड को बंधक बना लिया. इसके बाद बदमाशों ने प्लांट में लगे मोटर सहित कई सामानों की चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुमार गौरव, हिरणपुर थाना प्रभारी रंजन सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके. घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन में जुटी है.
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश के ओंगाल तट पहुंचा चक्रवात मुरासु, 110 किमी की रफ्तार से चलने लगी हैं हवाएं, और बढ़ेगी हवाओं की रफ्तार