ECHS पॉलीक्लिनिक में लाभार्थियों की मासिक बैठक, पूर्व सैनिकों को बेहतर स्वास्थ्य...

मासिक बैठक

ECHS पॉलीक्लिनिक में लाभार्थियों की मासिक बैठक, पूर्व सैनिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने को संकल्पबद्ध -कर्नल मनोज

आश्रित परिजनों के कार्ड वैलिडेट कराने वअनुपयोगी कार्ड सरेंडर करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई

echs पॉलीक्लिनिक में लाभार्थियों की मासिक बैठक पूर्व सैनिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने को संकल्पबद्ध -कर्नल मनोज

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर मे पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) पॉलीक्लिनिक में लाभार्थियों के साथ मासिक बैठक का आयोजन किया गया. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि बैठक में उपस्थित लोगों को ईसीएचएस कार्ड के उपयोग, आश्रित परिजनों के कार्ड वैलिडेट कराने तथा अनुपयोगी कार्ड सरेंडर करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

बैठक में पॉलीक्लिनिक के ओआईसी कर्नल मनोज कुमार शुक्ला (सेवानिवृत्त) ने कहा कि ईसीएचएस पूर्व सैनिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए संकल्पबद्ध है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर लाभार्थी बेझिझक संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि पलामू के अस्पतालों और जांच घरों को ईसीएचएस से सम्बद्ध (इम्पैनल्ड) कराने के लिए योजनाबद्ध प्रयास जारी हैं, जिसके सुखद परिणाम जल्द मिलेंगे.

बैठक में कर्नल मनोज कुमार शुक्ला, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. अर्पण जयदीप, अभिनव, संजय कुमार, लक्ष्मी नारायण तिवारी, अभिषेक कुमार कश्यप, नवल किशोर दुबे, राम प्रवेश सिंह, सुधीर कुमार चौबे, नंददेव दुबे, रामदेव उरांव, प्रतिमा कुजूर, जीरा देवी, राखी कुमारी और अनीता देवी सहित कई लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने विकास दूबे, पूर्वडीहा पंचायत के ग्रामीणों ने किया नागरिक अभिनंदन

संबंधित सामग्री

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.