चाईबासा व्यवहार न्यायालय और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में मासिक लोक अदालत का हुआ आयोजन

चाईबासा व्यवहार न्यायालय और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में मासिक लोक अदालत का हुआ आयोजन

473 मामलों का निष्पादन, 1912100 का समायोजन, विद्युत संबंधित 93 मामलों का निबटारा

चाईबासा व्यवहार न्यायालय और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में मासिक लोक अदालत का हुआ आयोजन

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क: झालसा के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में चाईबासा सिविल कोर्ट परिसर और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया.इस दौरान चाईबासा तथा चक्रधरपुर के न्यायालयों में 13 न्यायपीठों का गठन किया गया. मामलों की सुनवाई करते हुए प्री लिटिगेशन के 144 और विभिन्न न्यायालयों में लंबित 273 सहित कुल 473 मामलों का सफल निष्पादन किया गया. वहीं लोक अदालत में 1912100 रूपये की राशि का समायोजन भी हुआ. विद्युत संबंधित विशेष लोक अदालत में 93 मामलों का  निष्पादन किया गया. इससे 8,90,000 रूपये की वसूली हुई. प्राधिकार के सचिव ने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया जाता है. जिसमें लोग अपने मामलों के सुलह और निष्पादन के लिए आवेदन दे सकते हैं. शनिवार को मासिक लोक अदालत में सूर्य भूषण ओझा, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, विनोद कुमार सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम,  संतोष आनंद प्रसाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, पीयूष श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय, अक्षत श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी,  रवि चौधरी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, एंजिलिना नीलम मड़की, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (वरीय कोटि), सुप्रिया रानी तिग्गा, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदर, मंजीत कुमार साहू, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी, पूजा पांडेय, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तथा चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में अजय कुमार सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, कृष्णा लोहरा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी,  अंकित कुमार सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी और पैनल अधिवक्तगण शामिल थे.

यह भी पढ़ें: साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य समापन

संबंधित सामग्री

मुजफ्फरपुर में दिल दहलाने वाली घटना, 3 बेटियों को मारकर फंदे पर झूल गया पिता, दो बेटे बचे

बिहार

मुजफ्फरपुर में दिल दहलाने वाली घटना, 3 बेटियों को मारकर फंदे पर झूल गया पिता, दो बेटे बचे

धनु संक्रांति के साथ शुरू हो रहा खरमास, एक मास वर्जित रहेंगे सभी शुभ कार्य

देश-विदेश

धनु संक्रांति के साथ शुरू हो रहा खरमास, एक मास वर्जित रहेंगे सभी शुभ कार्य

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

झारखंड

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

झारखंड

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

आवागमन और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उपायुक्त-सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत 

झारखंड

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत