पड़वा के सिक्का गांव पहुंचे विधायक सुरेश बैठा, पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस

सिक्का गांव पहुंचे विधायक सुरेश बैठा

पड़वा के सिक्का गांव पहुंचे विधायक सुरेश बैठा, पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस

एक ही परिवार के 5 लोगों की असामयिक मृत्यु पर जताई गहरी संवेदना, बीडीओ को दिए मदद के निर्देश

पड़वा के सिक्का गांव पहुंचे विधायक सुरेश बैठा पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू लोकसभा प्रभारी सह कांके विधायक सुरेश बैठा ने रविवार को पड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम सिक्का का दौरा किया. वहां उन्होंने एक ही परिवार में हुई अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक घटना से प्रभावित परिजनों से मुलाकात की. ज्ञात हो कि बीते कुछ दिनों के भीतर इस गांव में एक ही परिवार के कुलदीप महतो सहित पांच लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई है, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्यों का इलाज रांची के रिम्स (RIMS) अस्पताल में चल रहा है. इस हृदयविदारक घटना पर विधायक ने गहरा दुःख और स्तब्धता व्यक्त की.

पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान विधायक ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं. उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के इतने सदस्यों की इस तरह असमय मृत्यु होना अत्यंत पीड़ादायक और दुःखद है. दुःख की इस कठिन घड़ी में वे पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं.

बीडीओ को फोन कर दिए त्वरित सहायता के निर्देश
सुरेश बैठा ने मौके से ही पड़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अंजलि महतो को फोन कर प्रभावित परिवार को सरकारी स्तर पर हर संभव मदद जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने रांची के रिम्स में इलाजरत परिजनों से भी बात की और अस्पताल प्रबंधन को उनके समुचित व बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.

मौके पर कई कांग्रेसी नेता व ग्रामीण रहे उपस्थित
इस दुःखद घड़ी में विधायक के साथ मुख्य रूप से कांग्रेस कमेटी के पलामू जिला महासचिव अभिषेक तिवारी, पाटन कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष तुलसी पासवान, मजदूर कांग्रेस पलामू के अध्यक्ष अनिल सिंह, पाटन प्रखंड कांग्रेस कमेटी के महासचिव सज्जाद अली और राजेंद्र रजक सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.
 
संबंधित सामग्री

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

झारखंड

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

तस्करों के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद