विधायक सविता महतो ने फीता काटकर बिरीगोड़ा टुसू मेला में किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

विधायक सविता महतो ने फीता काटकर बिरीगोड़ा टुसू मेला में किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

विधायक सविता महतो ने फीता काटकर बिरीगोड़ा टुसू मेला में किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

संतोष कुमार/न्यूज़11
चांडिल/डेस्क:
चांडिल प्रखंड अंतर्गत बिरीगोड़ा में आयोजित पारंपरिक टुसू मेला में मंगलवार को लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा.टुसू मेला समिति बिरीगोड़ा के तत्वावधान में आयोजित इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित क्षेत्र की विधायक सविता महतो ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृति हमारी पहचान है और इसे सहेज कर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है.

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे इस तरह के पारंपरिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि हमारी लोक परंपराएं आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रह सकें. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, कमिटी के संरक्षक दिलीप कुमार महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, विधायक की पुत्री स्नेहा महतो, ग्राम प्रधान प्रबोध उरांव, पूर्व मुखिया गुरुचरण सिंह सरदार, प्रदीप कुमार महतो, बादल महतो, रवीन्द्र तंतुवाई सहित बड़ी संख्या में मेला प्रेमी उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास