नयन सिंह मुंडा के श्राद्धक्रम

दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के श्राद्धक्रम में शामिल हुईं विधायक सविता महतो

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सोड़ो पंचायत के दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के श्राद्धक्रम में शनिवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो शामिल हुईं.

By : Ark Sahuliyar
दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के श्राद्धक्रम में शामिल हुईं विधायक सविता महतो

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत 
चांडिल/डेस्क:
ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सोड़ो पंचायत के दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के श्राद्धक्रम में शनिवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो शामिल हुईं. इस दौरान विधायक ने दिवंगत नयन सिंह मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की. विधायक सविता महतो ने कहा कि नयन सिंह मुंडा एक सामाजिक व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि थे. उनके निधन से क्षेत्र ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि को खो दिया है. उन्होंने कहा कि समाज के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. इस दुख की घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, हरेन महतो, प्राचार्य उपेन चंद्र महतो, शिव शंकर लायेक, दुर्योधन गोप समेत परिवार के सदस्य उपस्थित थे.