शिलान्यास

बहरागोड़ा में विकास को गति देने के लिए विधायक समीर महंती ने तीन विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

केशरदा में कला-सांस्कृतिक भवन, कालीमाटी में पुलिया और आवासीय विद्यालय में बनेगी चारदीवारी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बहरागोड़ा में  विकास को गति देने के लिए विधायक समीर महंती ने तीन विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

न्यूज़ 11 भारत 

 डेस्क,बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक समीर महंती एवं सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि ने तीन विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया. इस दौरान दोनों ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की.इन योजनाओं के तहत बहरागोड़ा प्रखंड के केशरदा गांव में कला-सांस्कृतिक भवन का निर्माण कराया जाएगा. वहीं, कालीमाटी में स्थानीय नाले के पास पुलिया का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा. इन योजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है. इस अवसर पर विधायक ने कहा यह सभी योजना कार्य पूरा हो जाने से आम नागरिकों के लिए काफी सुविधाजनक होगी. उन्होंने सभी ठेकेदारों को गुणवत्ता से काम करने के लिए सलाह दिया.इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, रिंकू माइति, बापी कुमार, पप्पू राउत, रास बिहारी साव, पानसारी हांसदा, अरुण बारिक, तपन पैरा, मनोज माइती, दुर्गा गिरी, बुद्धदेव साव, झांटू पाल, अमल बेरा, यदुपति राणा, कान्हु बेरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस खुद संविधान का मजाक बना रही है, कांग्रेस न संविधान को मानती है., न सुप्रीम कोर्ट को और न ही चुनाव आयोग को - BJP

संबंधित सामग्री

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026
CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026
दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026
रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026
पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

विमान में सवार यात्रियों की सूची के साथ विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे, ताकि संदिग्ध हरकत का पता लगाया जा सके

11 November 2026