सड़क दुर्घटना में मृत रबिंद्र नाथ मंडी के परिजनों से मिले विधायक समीर महंती, जताई संवेदना

सड़क दुर्घटना में मृत रबिंद्र नाथ मंडी के परिजनों से मिले विधायक समीर महंती, जताई संवेदना

सड़क दुर्घटना में मृत रबिंद्र नाथ मंडी के परिजनों से मिले विधायक समीर महंती जताई संवेदना

न्यूज 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के चंद्रपुर गांव निवासी रबिंद्र नाथ मंडी की हजारीबाग जिले के चरही के समीप सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद विधायक समीर कुमार महंती उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की.  जानकारी के अनुसार, रबिंद्र नाथ मंडी पिकअप वाहन से आम लेकर जा रहे थे.  इसी दौरान चरही के पास सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई.  घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर है. 

विधायक समीर महंती ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं.  उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा आर्थिक सहायता प्रदान की.  साथ ही सड़क दुर्घटना से संबंधित सरकारी मुआवजा एवं अन्य लाभ दिलाने का आश्वासन भी दिया.  मौके पर चंद्रपुर पंचायत के मुखिया विधान चंद्र मंडी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुन पूर्ति, हरि कुमार समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व CM चम्पाई सोरेन की पुत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात, सबर जनजाति और आदिवासी अधिकारों का मुद्दा उठाया

संबंधित सामग्री

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

राजनीति

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन