औरंगा नदी पर बन रहे ऐतिहासिक पुल का MLA रामचंद्र ने किया निरीक्षण, कहा- विकास का...

औरंगा नदी पर बन रहे ऐतिहासिक पुल का MLA रामचंद्र ने किया निरीक्षण, कहा- विकास कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

औरंगा नदी पर बन रहे ऐतिहासिक पुल का mla रामचंद्र ने किया निरीक्षण कहा- विकास कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने मंगलवार को बेतला-छेच्छानी के समीप पलामू और लातेहार जिले की सीमा पर औरंगा नदी पर निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित पुल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का जायजा लिया तथा संबंधित संवेदक और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि औरंगा नदी पर बन रहा यह पुल क्षेत्र के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है. वर्षों से इस पुल की मांग क्षेत्र की जनता कर रही थी.

पुल निर्माण पूरा होने के बाद पलामू और लातेहार जिले के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा, वहीं बेतला, छेच्छानी सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति देने का काम करेगा. रामचंद्र सिंह ने निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार विकास योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर बुनियादी सुविधाएं पहुंच सकें. ऐसे में निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता के हितों से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के हर गांव तक सड़क, पुल, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके. उन्होंने भरोसा दिलाया कि मनिका विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार लगातार जारी रहेगी और अधूरे सपनों को पूरा किया जाएगा. इधर, बरवाडीह के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वीरेंद्र राम ने भी निर्माण स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए.

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में पूरा कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें आम लोगों का सहयोग भी महत्वपूर्ण है. निरीक्षण कार्यक्रम में 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, सईद अंसारी, अनिल सिंह, शिवानंद तिवारी उर्फ दीपु, हेसामूल अंसारी, समसूल अंसारी, ऐनामूल अंसारी, अनवर अंसारी, दिलावर अंसारी, सलीम अंसारी, इल्तजा अंसारी, रनविजय सिंह, उमेश प्रसाद, जयप्रकाश रजक, मुखिया मंजू देवी, संजय सिंह, रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

क्षेत्रवासियों की उम्मीदों का केंद्र बना पुल 

स्थानीय लोगों का कहना है कि औरंगा नदी पर पुल निर्माण से बरसात के दिनों में होने वाली आवागमन की परेशानी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी. साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार से जुड़े कार्यों में भी आसानी होगी. ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग करते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया.

यह भी पढ़ें: कुटमू शिव नाला पुल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, विधायक रामचंद्र सिंह बोले- अब विकास की रफ्तार नहीं रोक पाएगी कोई बाधा

संबंधित सामग्री

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

राजनीति

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन