धनबाद में जर्जर सड़कों के विरोध में विधायक राज सिन्हा का अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

धनबाद में जर्जर सड़कों के विरोध में विधायक राज सिन्हा का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, 48 घंटे का अल्टीमेटम

धनबाद में जर्जर सड़कों के विरोध में विधायक राज सिन्हा का अनिश्चितकालीन धरना शुरू 48 घंटे का अल्टीमेटम

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  धनबाद जिले में जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रही मांग को मजबूती देने के लिए विधायक राज सिन्हा ने सोमवार 1 दिसंबर से धनबाद नगर निगम कार्यालय के समक्ष अपने समर्थकों और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बेमियादी धरना शुरू कर दिया है. 

धरना स्थल पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी रही. वहीं, विधायक ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई तो वे नगर निगम कार्यालय के चौखट पर धरना देंगे. इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो अगले 48 घंटे में नगर आयुक्त के चैम्बर के बाहर धरना देकर तीव्र आंदोलन करेंगे.

राज सिन्हा ने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों से धनबाद की प्रमुख सड़कों के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन हर बार नगर निगम और राज्य सरकार द्वारा एसीबी जांच का हवाला देकर मामले को टाल दिया जाता है. उन्होंने कहा कि शहर की जर्जर सड़कें आम जनता के लिए दुःख का कारण बनी हुई हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही. 

उन्होंने कहा कि शहर के कई महत्वपूर्ण मार्गों की हालत बेहद खराब है और प्रतिदिन लाखों लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है. उन्होंने जिन प्रमुख सड़कों को तत्काल बनाने की मांग की उनमें बरटांड़ रोड, पंडित क्लीनिक रोड, राजकीय पॉलीटेक्निक से पांडरपाला मार्ग, गांधी नगर रोड, सब्जी बगान सड़क, डीएस कॉलोनी रोड, माडा कॉलोनी रोड, विनोद नगर सड़क, मनईटांड़ और गोल बिल्डिंग से छठ तालाब होते हुए भोक्ता मेला मार्ग और पथराकुल्ही सड़क शामिल है. 

उन्होंने कहा कि इन सभी सड़कों की स्थिति इतनी खराब है कि आवागमन जोखिम भरा हो गया है. बारिश के दौरान तो हालात और भी भयावह हो जाती हैं.

यही नहीं धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि धनबाद में विकास कार्य ठप हैं जिससे जनता परेशान है. विधायक ने कहा कि जब तक सड़कों के निर्माण का स्पष्ट रोडमैप नहीं आता उनका धरना जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: चाईबासा पारा शिक्षक हत्याकांड में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

संबंधित सामग्री

बगोदर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 6 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ को किया गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 6 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ को किया गिरफ्तार

गोविंदपुर पीओ से यूनियन एवं विस्थापित प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, भाष्टाचार व समस्याओं को लेकर हुई वार्ता

झारखंड

गोविंदपुर पीओ से यूनियन एवं विस्थापित प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, भाष्टाचार व समस्याओं को लेकर हुई वार्ता

DC ने किया पतरो नदी इंटक वेल एवं फिल्ट्रेशन प्लांट का निरीक्षण, सुचारू पेयजलापूर्ति  करने को लेकर दिए सख्त निर्देश

झारखंड

DC ने किया पतरो नदी इंटक वेल एवं फिल्ट्रेशन प्लांट का निरीक्षण, सुचारू पेयजलापूर्ति  करने को लेकर दिए सख्त निर्देश

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, एक लाख का इनामी मास्टरमाइंड यशराज सिंह गिरफ्तार

झारखंड

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, एक लाख का इनामी मास्टरमाइंड यशराज सिंह गिरफ्तार

बेंगाबाद में पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, पति की हालत गंभीर  

झारखंड

बेंगाबाद में पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, पति की हालत गंभीर