न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड की राजनीति में अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले विधायक जयराम महतो ने अब शिक्षा के क्षेत्र में भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब जयराम महतो के नाम एक आगे 'डॉक्टर' की उपाधि लग गयी है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज शुक्रवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU)के तीसरे दीक्षांत समारोह में अन्य छात्रों के साथ ही जयराम महतो को भी पीएचडी की डिग्री प्रदान की. जयराम महतो ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग से पीएचडी की पढ़ाई पूरी की है.
राजनीति में सक्रिय रहने के साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई और शोध कार्य को भी पूरा किया. उनकी इस सफलता से समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है.
इसे भी पढ़ें: बेटी की शादी के अरमानों पर चोरों ने फेरा पानी, रांची में बंद घर से लाखों के सामान की चोरी