न्यूज11 भारत
बुंडू/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में राहें प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार को सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
विधायक अमित कुमार ने राहें प्रखंड के कुबाडीह में साइकिल स्टैंड, डोकाद में सरना स्थल घेराबंदी, बसंतपुर में उप-स्वास्थ्य केंद्र तथा पारमडीह में शौचालय डीप बोरिंग निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है.
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा. स्थानीय लोगों ने भी विकास कार्यों की शुरुआत पर प्रसन्नता जताई.
कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पशुपति अहिर सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही.
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया.
यह भी पढ़ें: एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में तृतीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण