मेदिनीनगर सदर अस्पताल की अव्यवस्था के खिलाफ मिथिलेश सिंह की पहल सराहनीय : गोपाल सिंह

मेदिनीनगर सदर अस्पताल

मेदिनीनगर सदर अस्पताल की अव्यवस्था के खिलाफ मिथिलेश सिंह की पहल सराहनीय : गोपाल सिंह

गलत व्यवस्था के खिलाफ आवाज़ उठाना ही एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान

मेदिनीनगर सदर अस्पताल की अव्यवस्था के खिलाफ मिथिलेश सिंह की पहल सराहनीय  गोपाल सिंह

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता गोपाल सिंह ने प्रदेश पीसीसी डेलिगेट एवं पलामू कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा मेदिनीनगर सदर अस्पताल की चिकित्सकीय अव्यवस्थाओं को उजागर किए जाने को जनहित में उठाया गया साहसिक कदम बताते हुए उनकी सराहना की है. उन्होंने कहा कि जनता के हितों के लिए गलत व्यवस्था के खिलाफ आवाज़ उठाना ही एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान है.

गोपाल सिंह ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. पंजीकृत चिकित्सकों के स्थान पर अन्य चिकित्सक मरीजों का उपचार करते पाए गए, वहीं कुछ पंजीकृत चिकित्सक अपने निर्धारित कार्यस्थल से नदारद मिले. इस संबंध में अस्पताल के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने भी व्यवस्था में हुई त्रुटियों को स्वीकार किया. यह स्थिति सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है.

उन्होंने कहा कि आम लोगों के बीच लंबे समय से यह शिकायत रही है कि कुछ चिकित्सक सरकारी अस्पताल की अपेक्षा अपने निजी क्लीनिकों पर अधिक ध्यान देते हैं. गरीब और जरूरतमंद मरीजों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं हो सकती.

गोपाल सिंह ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री  से आग्रह किया कि वे इस पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेकर उच्चस्तरीय जांच कराएं तथा दोषी चिकित्सकों एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि सरकारी अस्पतालों में अनुशासन, जवाबदेही और आम जनता का विश्वास कायम रह सके. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों पर जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी.
 
संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.