न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का अत्यंत गंभीर मामला सामने आया है. मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में मुकेश दीक्षित, अभय दीक्षित और सुबोध दीक्षित शामिल है.
घटना 29 अक्टूबर की रात की है जब पीड़िता अपने प्रेमी से मिलने उंटारी रोड आई थी. प्रेमी के नहीं मिलने पर वह टोटो से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.
पीड़िता की शिकायत पर विश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल और इंस्पेक्टर सोनू चौधरी के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने आरोपियों को दबोचा. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता कर बताया की सामूहिक दुष्कर्म का मामला पीड़िता के द्वारा बताया गया जिसके बाद पुलिस ने इस घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों मुकेश दीक्षित, अभय दीक्षित और सुबोध दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो टोटो और तीन एंड्रायड मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं.
इसे भी पढ़ें: बोकारो: जंगल में लटका मिला युवक-युवती का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका