लोहरदगा के पतगेच्छा गांव में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, गांव में सनसनी

लोहरदगा के पतगेच्छा गांव में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, गांव में सनसनी

लोहरदगा के पतगेच्छा गांव में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या पेड़ से लटका मिला शव गांव में सनसनी

न्यूज11  भारत

लोहरदगा/डेस्क: लोहरदगा जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत पतगेच्छा गांव में एक नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. गुरुवार देर शाम करीब 7:30 बजे घर के समीप इमली के पेड़ से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका हुआ पाया गया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं.जानकारी के अनुसार शाम के समय लड़की घर में नहीं थी. परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिसे देख परिवार के लोग स्तब्ध रह गए. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शुक्रवार सुबह शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर थाना के सअनि उमेश कुमार द्वारा पंचनामा रिपोर्ट तैयार की गई, जिसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. बगड़ू थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: बांग्ला को जीवंत करने बांग्ला एकेडमिक गठन की उठी मांग, बंगभाषी उन्नयन समिति ने CM के नाम पोटका BDO को सौंपा ज्ञापन

संबंधित सामग्री

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

झारखंड

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने किया श्रमदान

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

झारखंड

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

झारखंड

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

झारखंड

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण

झारखंड

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण