पेयजलापूर्ति योजना

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा

गई योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र क्रियाशील करने का दिया निर्देश 

By : Ark Sahuliyar
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा

न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क:
मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, हजारीबाग में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा एवं कोडरमा जिलों में जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस अवसर पर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर मंत्री का स्वागत किया गया.

बैठक के दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने चारों जिलों में संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने लंबित एवं अपूर्ण योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने तथा निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद अब तक चालू नहीं की गई योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश दिया, ताकि आमजनों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंताओं को योजनाओं की सतत निगरानी, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा क्रियान्वयन में उत्पन्न बाधाओं का त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी अथवा लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने संवेदकों के साथ भी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने निर्धारित समयसीमा में योजनाओं को पूर्ण नहीं करने वाले संवेदकों एवं संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर संबंधित एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई प्रारंभ करने की बात कही.

उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित कर पूरी जवाबदेही एवं तत्परता के साथ कार्य करने तथा शेष लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि जल जीवन मिशन के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप आमजनों को स्वच्छ एवं सुलभ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके.

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव, जल जीवन मिशन के अभियान निदेशक, प्रबंध निदेशक (एमडी), अभियंता प्रमुख, डीडीसी कोडरमा एवं हजारीबाग नगर आयुक्त सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- Qatar Doha तक गूंजी आदिवासी उद्यमिता की आवाज़, ‘द प्राइड ऑफ ट्राइब’ की अंतरराष्ट्रीय पहल को मिली नई पहचान

संबंधित सामग्री

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026
छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. देशभर में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है.

18 November 2026