न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में जल जीवन मिशन के तहत लंबित राशि को लेकर राज्य सरकार की पहल तेज हो गई हैं. इसी क्रम में मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो दिल्ली पहुंचे हैं, जहां उनकी मुलाकात केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से होगी.
जानकारी के अनुसार, जल जीवन मिशन के तहत केंद्र सरकार के पास झारखंड का करीब 6500 करोड़ रुपये बकाया हैं. माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर होने वाली बैठक के बाद बकाया राशि मिलने का रास्ता साफ हो सकता हैं. बताया जा रहा है कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय और झारखंड सरकार के बीच कल एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर होना हैं. सूत्रों के मुताबिक, एमओयू साइन होने के बाद ही बकाया राशि जारी होने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती हैं.
यह भी पढ़े: उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में 6 आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित