चान्हो प्रखंड में विधायक मद से मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया तीन योजनाओं का शिलान्यास

चान्हो प्रखंड में विधायक मद से मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया तीन योजनाओं का शिलान्यास

मानव सेवा ही मेरा सबसे बड़ा धर्म, हर वर्ग-हर जाति-हर समाज का विकास राजनीतिक उद्देश्य: शिल्पी नेहा तिर्की

चान्हो प्रखंड में विधायक मद से मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया तीन योजनाओं का शिलान्यास 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
विधायक मद से चान्हो प्रखंड में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तीन योजनाओं का शिलान्यास किया. जिसमें चान्हो के सोंस बाजार टांड़ में जतरा खूंटा निर्माण एवं सरना स्थल का सौंदर्यीकरण, मसमानो में PCC सड़क और कोको बुढ़िया पूजा स्थल में शेड के साथ शौचालय निर्माण योजना शामिल है. 

इस मौके पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मेरे लिए मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. वो धर्म विशेष की राजनीति नहीं करती है. उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग-हर जाति-हर समाज को साथ लेकर चलने और उसका विकास करना मेरा राजनीतिक उद्देश्य है. मंत्री ने सोंस बाजार टांड़ जतरा खूंटा का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय में मुड़मा मेला के साथ यहां लगने वाले जतरा की चर्चा होती थी, लेकिन समय के साथ बहुत कुछ बदल गया. 

height=266

उन्होंने कहा कि आने वाले समय बाजार टांड़ के जर्जर शेड को बदलने का किया जाएगा. इसी तरह कोको बुढ़िया पूजा स्थल के प्रति अपनी असीम आस्था व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि मां के दरबार में एक अजीब सा आकर्षण है. उनके मन में कोको मां के प्रति शुरू से आस्था रही है. इस अस्थल की ख्याति कैसे बढ़े , कैसे श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके . इस ओर उनका लगातार प्रयास जारी है.  

मांडर की जनता ने बहुत ही आशा और उम्मीद के साथ प्रतिनिधित्व का मौका दिया है. इस जिम्मेवारी को वो पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने में लगी है. शिलान्यास कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, निधिया उरांव, मुखिया शिव उरांव, मुखिया महादेव उरांव, जॉनी उरांव, एतवा उरांव,  मंगलेश्वर उरांव, अजीत सिंह, मुजीबुल्ला, मीणा उरांव, जुबिता, गीता, बोले उरांव, अतीक अहमद,  बिरसा उरांव, नूर जहां बेगम, निशत परवीन, इरशाद खान, जावेद अख्तर, हफ़ीजुल अंसारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा ऐलान, 30% बढ़ाया जाएगा मनरेगा कर्मियों का मानदेय 

संबंधित सामग्री

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

झारखंड

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

झारखंड

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

आवागमन और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उपायुक्त-सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत 

झारखंड

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत 

सिसई के नेशनल हाईवे-23 डाड़हा सामटोली के पास सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत दो घायल

झारखंड

सिसई के नेशनल हाईवे-23 डाड़हा सामटोली के पास सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत दो घायल

गांडेय में पशु शेड योजना में 92,959 रुपये गबन का आरोप, लाभुक ने डीडीसी से की शिकायत

झारखंड

गांडेय में पशु शेड योजना में 92,959 रुपये गबन का आरोप, लाभुक ने डीडीसी से की शिकायत