न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर सियासी घमसान तेज हो गया है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर आस्था को चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए माफी मांगने की मांग की है. इरफान अंसारी ने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण का पूरा देश सम्मान करता है, लेकिन अगर यही बात कोई मौलाना कह देता तो देश में बवाल मच जाता. इतना ही नहीं, मंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तीखा हमला बोला... 2027 में सेक्युलर का बुलडोजर चलेगा और योगी दोबारा सत्ता में नहीं आने वाले हैं.