मंत्री ने किया चान्हो प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, BDO-CO समेत कई कर्मचारी रहे अनुपस्थित

By : Admin
मंत्री ने किया चान्हो प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, BDO-CO समेत कई कर्मचारी रहे अनुपस्थित

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज चान्हो प्रखंड सह अंचल कार्यालय का अचानक दौरा किया. इस औचक निरीक्षण में कार्यालय से अंचल अधिकारी (CO), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) समेत अधिकतर कर्मचारी अनुपस्थित मिले.
मंत्री ने कार्यालय के हर कमरे का मुआयना किया और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत की. इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों की लगातार अनुपस्थिति को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई. कार्यालय में पसरे सन्नाटे और कर्मचारियों की गैरमौजूदगी पर मंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया.

उन्होंने रांची के उपायुक्त (DC) को इसकी सूचना देते हुए अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस (शोकॉज) जारी करने का निर्देश दिया हैं. साथ ही बायोमेट्रिक उपस्थिति के रिकॉर्ड के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया हैं. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस अवसर पर कहा कि सरकारी व्यवस्था और अनुशासन का पालन न करने वाले कर्मचारियों की मांडर विधानसभा क्षेत्र में कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी से काम नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने बताया कि चान्हो प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों की अनुपस्थिति की लगातार मिल रही शिकायतों के कारण ही यह औचक निरीक्षण किया गया था.

यह भी पढ़े: झारखंड हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली समारोह के तहत ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

संबंधित सामग्री

जामताड़ा जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया

जामताड़ा जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार थाना प्रभारी किशन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई

SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप-सह-चुनावी पाठशाला, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची में त्रुटि सुधार पर जोर

BMW गोल्फ कप 2026 के फाइनल के विजेताओं की घोषणा, अनीश भुजले और विकास महाजन ने अपने-अपने वर्ग में हासिल की जीत 

BMW गोल्फ कप 2026 के फाइनल के विजेताओं की घोषणा, अनीश भुजले और विकास महाजन ने अपने-अपने वर्ग में हासिल की जीत 

BMW गोल्फ कप 2026 इंडिया के विजेता विश्व फाइनल में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार 

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद आरोपी शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग ने की कार्रवाई, कंदरबेरा चौक से बालू लदा आईसर वाहन जब्त

उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग ने की कार्रवाई, कंदरबेरा चौक से बालू लदा आईसर वाहन जब्त

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी परिस्थिति में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा