चाईबासा: सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले तीन युवाओं को मंत्री दीपक बिरुवा ने किया सम्मानित

सड़क हादसा

चाईबासा: सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले तीन युवाओं को मंत्री दीपक बिरुवा ने किया सम्मानित

सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाकर मानवता का उदाहरण प्रस्तुत करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया.

चाईबासा सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले तीन युवाओं को मंत्री दीपक बिरुवा ने किया सम्मानित

न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
 कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के सभागार में कल शनिवार को झारखंड सरकार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय आभार कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाकर मानवता का उदाहरण प्रस्तुत करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार तथा परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा ने रोहन निषाद, मानस घोष, तिलक कुमार वर्मा पत्रकारों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके साहसिक कार्य की सराहना की.

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व टोंटो प्रखंड में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना की सूचना मिलते ही तीनों पत्रकार बिना देरी किए पहुंच कर घायलों के शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. समय पर उपचार शुरू होने से घायलों की जान बचाने में बड़ी मदद मिली.

मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि पत्रकारिता का धर्म सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी है. इन तीनों युवाओं को अपनी तत्परता से साबित किया है कि संकट के समय आम नागरिक भी नायक बन सकते हैं. ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणा हैं.

इस अवसर पर मझगांव विधायक निरल पुरती, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु, मनोहरपुर विधायक जगत मांझी, चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: सिमडेगा में लक्ष्य से अधिक बारिश, खुशी से खिल उठे किसान; तेजी से चल रहा धान रोपनी का कार्य

संबंधित सामग्री

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

दिल्ली-कोलकाता लेन पर जरमुनई के समीप कल शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई.

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.