खनन मानव सभ्यता का आधार है, यह कभी खत्म नहीं होगा: उज्ज्वल ताह

खनन मानव सभ्यता का आधार है, यह कभी खत्म नहीं होगा: उज्ज्वल ताह

आईआईटी धनबाद में शुरू हुआ टेक्नो माइनिंग फेस्ट खनन

खनन मानव सभ्यता का आधार है यह कभी खत्म नहीं होगा उज्ज्वल ताह

न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्कः
-  खनन सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) महानिदेशक उज्ज्वल ताह ने कहा कि खनन ने  मानव जीवन को गहरे तक प्रभावित किया है. मानव के विकास में खनन की महत्वपूर्ण भूमिका है. हम कह सकते हां कि खनन मानव सभ्यता की नींव है. यह हमेशा मानव विकास का आधार रहेगा. पाषाण युग से लेकर आज के डिजिटल युग तक मानव सभ्यता का हर विकास खनन पर निर्भर रहा है. मोबाइल फोन से लेकर नवीकरणीय ऊर्जा तक, हर क्षेत्र खनिजों पर निर्भर है. खनन कभी खत्म नहीं हो सकता, यह सभ्यता की धड़कन है.  अवसर था आईआईटी आईएसएम में टेक्नो माइनिंग फेस्ट खनन का.  इसकी बानगी बना था आईआईटी का पेनमेन ऑडिटोरियम. 

शनिवार को आईआईटी धनबाद धनबाद में दो दिवसीय राष्ट्रीय टेक्नो माइनिंग फेस्ट खनन की शुरुआत  हुई.  यह खनन अभियांत्रिकी विभाग एवं सोसाइटी ऑफ माइनिंग इंजीनियर्स (एसएमई) आईआईटी आईएसएम स्टूडेंट चैप्टर की ओर से आयोजित किया जा रहा है. दो दिनों में खनन में देशभर के 500 से अधिक विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेंगे. पहले दिन शनिवार को कलाकृति, प्लेसमेंट फीवर समेत अन्य प्रतियोगिता हुई.

उज्ज्वल ताह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे रोजगार तक सीमित सोच से आगे बढ़ें. नवाचार व तकनीकी दक्षता के माध्यम से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभाएं. उन्होंने आईआईटी धनबाद के सौ वर्षीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्थान ने न केवल खनन शिक्षा बल्कि सुरक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में भी अद्वितीय पहचान बनाई है.

आईएसएम के पूर्ववर्ती छात्र सह हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि खनन देश निर्माण की नींव है. प्रधानमंत्री कई बार कह चुके हैं कि बिना खनन के कोई भी ऊर्जा, अधोसंरचना या डेटा नेटवर्क संभव नहीं. भविष्य का भारत खनिज सुरक्षा और तकनीकी नवाचार पर ही टिका होगा. उद्योग और शिक्षा जगत के बीच साझेदारी को मजबूत करें. हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित खनन तकनीक विकसित कर रहा है, जो भविष्य में उद्योग का स्वरूप बदल सकती है. 

विशिष्ट अतिथि बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि पूर्व छात्र के रूप में इस मंच पर लौटना मेरे लिए गर्व का क्षण है. खनन जैसे आयोजन छात्रों को न केवल तकनीकी ज्ञान प्रदान करते हैं बल्कि उन्हें उद्योग की बदलती जरूरतों से भी जोड़ते हैं. आईआईटी धनबाद निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने कहा कि वे ऐसे मंचों का उपयोग तकनीकी ज्ञान, नेतृत्व कौशल और नवाचार के विकास के लिए करें.



 

संबंधित सामग्री

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

झारखंड

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

सिल्ली डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

आवागमन और स्वास्थ्य दोनों का स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन