डीजल चोरी

धनबाद: जीटी रोड पर डीजल चोरों का आतंक, दो टैंकरों से करीब 400 लीटर डीजल चोरी

चोरों ने दोनों टैंकरों के सर्विस टैंक का ढक्कन तोड़कर डीजल निकाल लिया.

By : Dipali Kumari
धनबाद: जीटी रोड पर डीजल चोरों का आतंक, दो टैंकरों से करीब 400 लीटर डीजल चोरी

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
जिले के निरसा स्थित अंकुर बायोकेमिकल से एथनॉल लोड कर ओडिशा जा रहे दो टैंकरों के सर्विस टैंक से करीब 400 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना बीती रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है. चोरों ने दोनों टैंकरों के सर्विस टैंक का ढक्कन तोड़कर डीजल निकाल लिया.

जानकारी के अनुसार, दोनों टैंकरों के चालक विश्राम करने के लिए कल्याणपुर दुधानी पेट्रोल पंप के समीप सर्विस रोड पर गाड़ियां खड़ी कर सो गए थे. देर रात होने के कारण दोनों चालक अपने-अपने वाहन के केबिन में सो रहे थे. सुबह करीब 5 बजे जब उनकी नींद खुली और उन्होंने गाड़ियों की जांच की, तो दोनों टैंकरों के सर्विस टैंक के ढक्कन टूटे हुए मिले. जांच करने पर टैंकों से डीजल गायब पाया गया. इसके बाद घटना की सूचना बरवाअड्डा पुलिस को दी गई.

नेशनल हाईवे और जीटी रोड पर इन दिनों डीजल चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को निशाना बनाकर चोर डीजल की चोरी कर रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि जीटी रोड पर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ियां लगातार गश्त करती हैं, इसके बावजूद चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ट्रक और टैंकर चालकों में चिंता बढ़ रही है. वाहन चालकों ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की आवश्यकता जताई है. 

इसे भी पढ़ें: पलामू: अंधविश्वास की हद पार! दो घंटे पहले जन्मी बच्ची की बलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने बचाई जान
 

संबंधित सामग्री

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026
पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

विमान में सवार यात्रियों की सूची के साथ विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे, ताकि संदिग्ध हरकत का पता लगाया जा सके

11 November 2026
JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी.

11 November 2026
पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

दिशांक शेखर का चयन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 के लिए घोषित अंडर-16 बालक क्रिकेट टीम में हुआ है.

11 November 2026
मनोहरपुर: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के जेवरात समेत नकदी की चोरी

मनोहरपुर: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के जेवरात समेत नकदी की चोरी

चोरों ने बंद घर का फायदा उठाकर सोने के जेवरात समेत ईंट भट्ठा के पैसे पर हाथ साफ कर दिया.

11 November 2026