रांची के JSCA स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले वनडे मैच की तैयारियों को लेकर प...

रांची के JSCA स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले वनडे मैच की तैयारियों को लेकर प्रशासन और JSCA की बैठक

रांची के jsca स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले वनडे मैच की तैयारियों को लेकर प्रशासन और jsca की बैठक 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आगामी 30 नवंबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में प्रस्तावित वनडे क्रिकेट मैच की तैयारियों को लेकर आज जिला प्रशासन और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के बीच एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में मैच के दौरान कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था के साथ-साथ स्टेडियम के अंदर और आसपास की सुरक्षा तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई.

डीसी, एसएसपी सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद 
बैठक में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. वहीं JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव अपनी समिति के सदस्यों के साथ बैठक में शामिल हुए.

हर स्तर पर कड़ी निगरानी 
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मैच के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. ट्रैफिक फ्लो को सुचारू रखने के लिए विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है, वहीं पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है.

पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की होगी तैनाती 
बैठक में यह भी तय किया गया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और इवेंट के दिन सभी संबंधित एजेंसियों के बीच प्रभावी तालमेल बनाए रखा जाएगा. JSCA और जिला प्रशासन दोनों ने संयुक्त रूप से यह भरोसा दिलाया कि क्रिकेट प्रेमियों को मैच के दिन एक सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें- खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, सैफ गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण 

संबंधित सामग्री

रांची में हुए लूटकांड का खुलासा, कोतवाली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

झारखंड

रांची में हुए लूटकांड का खुलासा, कोतवाली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

बड़ा तालाब के पास हुई थी लूट की घटना, लूट का सामान बरामद

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

देश-विदेश

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

किसानों की संख्या और प्रस्तावित दिल्ली महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

झारखंड

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

सिल्ली डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

आवागमन और स्वास्थ्य दोनों का स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान