न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पुलिस हेडक्वार्टर में बजट से जुड़े मुद्दों को लेकर आईजी बजट की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई. बैठक में पुलिस विभाग के मौजूदा वित्तीय सत्र के तहत चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्यों की प्रगति और अन्य आवश्यक सामानों की खरीद-फरोख्त की विस्तार से समीक्षा की गई. इस दौरान बजट के बेहतर उपयोग, लंबित योजनाओं की स्थिति और आगामी जरूरतों पर भी चर्चा हुई. बैठक में पुलिस मुख्यालय के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुख अधिकारियों ने हिस्सा लिया.
यह भी पढ़े: चाईबासा में हाथी का कहर! 9 दिनों में अब तक ले चुका है 21 लोगों की जान, वन विभाग और वनतारा की टीम अलर्ट पर