कुकड़ू प्रखंड में ग्राम प्रधानों की बैठक, एसआईआर, अवैध बालू खनन और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

कुकड़ू प्रखंड में ग्राम प्रधानों की बैठक, एसआईआर, अवैध बालू खनन और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड सभागार में अंचल अधिकारी अभय दिवेदी की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों के साथ नियमित समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

कुकड़ू प्रखंड में ग्राम प्रधानों की बैठक एसआईआर अवैध बालू खनन और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत 
चांडिल/डेस्क:
चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड सभागार में अंचल अधिकारी अभय दिवेदी की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों के साथ नियमित समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के दौरान विशेष रूप से एसआईआर से संबंधित कार्यों की चर्चा करते हुए ग्राम प्रधानों से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई. साथ ही लोगों को जागरूक कर पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा त्रुटियों के समय पर निराकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. इसके अलावा, क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर भी गंभीर चर्चा हुई. 

अंचल अधिकारी ने कहा कि अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की कि अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध बालू उत्खनन अथवा परिवहन की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके. बैठक में राजस्व, भूमि संबंधी मामलों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, कानून-व्यवस्था तथा ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया. अंचल अधिकारी ने ग्राम प्रधानों से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करने का आह्वान किया. बैठक में ग्राम प्रधानों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराया, जिस पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया.
 
संबंधित सामग्री

BREAKING: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी 

झारखंड

BREAKING: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी 

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सरकारी गाड़ी लौटा दी है. अंगरक्षकों और सुरक्षा में लगी गाड़ी के बाद अब मंत्री के रूप में मिली फॉर्चूनर जिसका नंबर है 9811 को कैबिनेट को वापस कर दिया है.

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

झारखंड

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

सरिया अंचल क्षेत्र के बाल्हेडीह जंगल के बीच चल रहे एक अवैध पत्थर खदान पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी की है.

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

झारखंड

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

नगर पंचायत प्रशासन ने जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर RCD विभाग लिखा पत्र, साथ ही प्रतिलिपि पलामू उपायुक्त, डीडीसी को भेजा