भरनो के जेठ जतरा बगीचा में 21 पड़हा भरनो की बैठक संपन्न, जेठ जतरा की सफलता पर हुई समीक्षा

भरनो के जेठ जतरा बगीचा में 21 पड़हा भरनो की बैठक संपन्न, जेठ जतरा की सफलता पर हुई समीक्षा

भरनो के जेठ जतरा बगीचा में 21 पड़हा भरनो की बैठक संपन्न जेठ जतरा की सफलता पर हुई समीक्षा

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
गुमला/डेस्क:
भरनो के ऐतिहासिक जेठ जतरा बगीचा में गुरुवार को 21 पड़हा भरनो की महत्वपूर्ण बैठक 21 पड़हा राजा मुकेश उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई.बैठक में हाल ही में आयोजित 21 पड़हा जेठ जतरा के सफल संचालन की समीक्षा की गई.इस दौरान जतरा कमिटी के सदस्य,पड़हा समिति के पदाधिकारी, पहान-पुजार,ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.बैठक को संबोधित करते हुए पड़हा राजा सह जतरा कमिटी के अध्यक्ष मुकेश उरांव ने कहा कि 21 पड़हा जेठ जतरा को सफल बनाने में सभी ग्रामीणों, समिति सदस्यों एवं सामाजिक पदाधिकारियों का अहम योगदान रहा.

उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह एकजुट होकर पड़हा जतरा सहित सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाना है.उन्होंने कहा कि पड़हा व्यवस्था हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है और इसे मजबूत करने के लिए ग्राम सभा को सशक्त बनाना जरूरी है.इसके लिए प्रत्येक गांव में हर गुरुवार को नियमित साप्ताहिक बैठक आयोजित की जाए तथा 21 पड़हा एवं 7 सरना की मासिक बैठक अनिवार्य रूप से हो. उन्होंने कहा कि बैठकों में सामाजिक कुरीतियों, गांव की समस्याओं एवं समाज हित के मुद्दों पर चर्चा कर उनके समाधान का प्रयास किया जाना चाहिए.इससे पारंपरिक पड़हा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी. 

बैठक के दौरान जेठ जतरा के आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया.वहीं जतरा के सफल आयोजन में योगदान देने वाले कमिटी सदस्यों,पहान,पुजार,महतो, भंडारी,पनभरवा एवं अन्य लोगों को सामूहिक रूप से गमछा देकर सम्मानित किया गया.इस मौके पर ग्राम प्रधान तेतरा पहान, पंचायत समिति सदस्य बिरसा उरांव, पूर्व मुखिया सुरजमनी उरांव, जतरा कमिटी के सचिव सुरेश उरांव, कोषाध्यक्ष रंजीत उरांव, बप्पी उरांव, एतवा उरांव, धुंजू पुजार, कर्मा उरांव, फूलकुमारी उरांव, शुकरमनी उरांव, पुष्पा उरांव, चुनूं उरांव, सोनी कुमारी, सिता देवी, शनियारो उरांव, मांगा उरांव, पिंकी उरांव, विश्वनाथ उरांव, मनीषा कुमारी, अंगनी उरांव, संगीता उरांव, मुन्नी उरांव, जोगी उरांव, तेतरी उरांव, राजू उरांव, करमचंद उरांव, झीबु लोहरा, चरवा उरांव, बिरसा मुंडा, रमेश उरांव, गोवर्धन गोप सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें.

यह भी पढ़ें: जनादेश से घबराकर लोकतंत्र को हिंसा से डराने की कोशिश असफल होगी : सांसद बिद्युत बरण महतो

संबंधित सामग्री

हजारीबाग के ईचाक में बरवा नदी में गिरी यात्रियों से भरी टोटो, 8 यात्री घायल

झारखंड

हजारीबाग के ईचाक में बरवा नदी में गिरी यात्रियों से भरी टोटो, 8 यात्री घायल

घाघरा सरकारी योजनाओं में अब नहीं चलेगी गड़बड़ी, हर लाभुकों की होगी जांच

झारखंड

घाघरा सरकारी योजनाओं में अब नहीं चलेगी गड़बड़ी, हर लाभुकों की होगी जांच

MMCH पलामू में इलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

झारखंड

MMCH पलामू में इलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

झारखंड

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा