मेदिनीनगर फेज-2 जलापूर्ति परियोजना सितंबर 2026 तक होगी पूरी, सांसद VD Ram ने दिए...

मेदिनीनगर फेज-2 जलापूर्ति परियोजना सितंबर 2026 तक होगी पूरी, सांसद VD Ram ने दिए तेजी लाने के निर्देश

मेदिनीनगर फेज-2 जलापूर्ति परियोजना सितंबर 2026 तक होगी पूरी सांसद vd ram ने दिए तेजी लाने के निर्देश

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू ​सांसद  विष्णु दयाल राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मेदिनीनगर फेज-2 शहरी पेयजलापूर्ति परियोजना का विस्तृत निरीक्षण किया. यह परियोजना सांसद के अथक प्रयासों से वर्ष 2023-2024 में एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के सहयोग से लगभग 161 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत कराई गई थी.

इस महत्वपूर्ण पेयजलापूर्ति परियोजना का कार्यान्वयन जुड़को प्रा०लि० द्वारा किया जा रहा है. मूल रूप से इस कार्य को 12 मार्च 2025 तक पूरा किया जाना था, लेकिन विभिन्न स्थानों पर संबंधित विभागों से समय पर एनओसी (NOC) प्राप्त न हो पाने के कारण परियोजना के समय में विस्तार करना पड़ा है. अब यह कार्य सितंबर 2026 तक पूर्ण करने का नया समय निर्धारित किया गया है.

परियोजना के पूर्ण होने पर मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र की लगभग 1 लाख 23 हजार आबादी सीधे लाभान्वित होगी और 24,711 घरों में निःशुल्क वाटर कनेक्शन दिया जाएगा. इस कार्य को नगर निगम क्षेत्र के कुल 35 वार्डों को 9 जोन में विभाजित करके किया जा रहा है. वर्तमान में 16 वार्डों, जिनमें वार्ड नं० 4, 5, 6, 7, 8, 11, 12, 14, 17, 18, 19, 21, 22, 25, 33 और 35 शामिल हैं, में पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है.

सांसद वीडी राम ने निरीक्षण के दौरान परियोजना के कार्य की गति को संतोषजनक नहीं पाया और उन्होंने कंपनी के पदाधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया. साथ ही, उन्होंने कहा कि वह फरवरी 2026 में पुनः साइट का निरीक्षण करेंगे. इस अवसर पर जुड़को के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री संजय पासवान, उप प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीमती सुषमा कुमारी, सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर श्री राजेश कुमार, मेदिनीनगर नगर निगम के सहायक आयुक्त श्री प्रमोद उराँव, साइट इंजीनियर श्री रंजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण और सांसद प्रतिनिधि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद: बिना हेलमेट-कागजात और वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात करने वालों की खैर नहीं

संबंधित सामग्री

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

झारखंड

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

झारखंड

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

आवागमन और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उपायुक्त-सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत 

झारखंड

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत 

सिसई के नेशनल हाईवे-23 डाड़हा सामटोली के पास सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत दो घायल

झारखंड

सिसई के नेशनल हाईवे-23 डाड़हा सामटोली के पास सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत दो घायल

गांडेय में पशु शेड योजना में 92,959 रुपये गबन का आरोप, लाभुक ने डीडीसी से की शिकायत

झारखंड

गांडेय में पशु शेड योजना में 92,959 रुपये गबन का आरोप, लाभुक ने डीडीसी से की शिकायत