मेदिनीनगर: वार्ड 31 में पार्षद प्रत्याशी मुमताज बानो के चुनावी कार्यालय का भव्य ...

मेदिनीनगर: वार्ड 31 में पार्षद प्रत्याशी मुमताज बानो के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, समर्थकों का उमड़ा हुजूम

मेदिनीनगर वार्ड 31 में पार्षद प्रत्याशी मुमताज बानो के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन समर्थकों का उमड़ा हुजूम

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड संख्या 31 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी मुमताज बानो के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन आज गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ. इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी ने क्षेत्र में चुनावी उत्साह को दोगुना कर दिया. उद्घाटन के दौरान मुमताज बानो के पति ईबरार रिज़वी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पद की लालसा नहीं बल्कि निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करना है. उन्होंने संकल्प लिया कि मुमताज बानो के नेतृत्व में क्षेत्र को कमीशनखोरी और घूसखोरी जैसी बुराइयों से पूरी तरह मुक्त कराया जाएगा और हर व्यक्ति की समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी. कार्यक्रम में मौजूद नदीम खान ने ईबरार रिज़वी के मुखिया कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि यह परिवार भविष्य में भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा. इस महत्वपूर्ण अवसर पर बैठक में मुख्य रूप से हाजी अयूब साहब, पूर्व मुखिया नेज़ाम सिद्दीकी, अजीम अली, रुस्तम मंसूरी, इस्तेखार अंसारी, अकबर कुरैशी,फ़िरोज़ कुरैशी, इंतखाब अहमद, क़ारी अनीस खान, कमालुद्दीन मिस्बाही, शाहपुर की सम्मानित जनतासहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिन्होंने प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया.

संबंधित सामग्री

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

खेल

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

झारखंड

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

News11.News11 India.News11 India News, Jharkhand, Jharkhand News,

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

बिहार

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, डीएमसीएच में कराया गया मेडिकल

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल