पलामू में मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह को मिल रहा है अपार जनसमर्थन, समर्थकों ने निकला पैदल मार्च

पलामू में मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह को मिल रहा है अपार जनसमर्थन, समर्थकों ने निकला पैदल मार्च

पलामू में मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह को मिल रहा है अपार जनसमर्थन समर्थकों ने निकला पैदल मार्च

न्यूज11 भारत

पलामू/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा पलामू की महिला मोर्चा की मंजू चंद्रवंशी और रिया चंद्रवंशी के नेतृत्व में आज महिलाओं ने मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह के समर्थन में पैदल मार्च निकाला. इस पैदल मार्च में राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दीकी, केंद्रीय समिति सदस्य हाजी ललन, वरिष्ठ नेता सन्नी शुक्ला, मुस्तफा कमाल रमेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह पैदल मार्च झामुमो कार्यालय से शुरू होकर जेलहाता होते हुए चुनावी कार्यालय तक पहुंचा. मार्च के दौरान महिलाओं के साथ झामुमो के नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे. 

इस अवसर पर झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम जनता से मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह को समर्थन और वोट देने की अपील की. पैदल मार्च के दौरान पूरे मार्ग में समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया. झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि आज पूनम सिंह का चुनाव चिन्ह 'बिस्कुट छाप' घर-घर की पहचान बन चुका है. पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर पूनम सिंह के लिए समर्थन जुटा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी झामुमो की टीम जा रही है, वहां से अपार जनसमर्थन मिल रहा है. 

उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम के पिछले कार्यकाल में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ, यह बात आम जनता भली-भांति जानती है. मेदिनीनगर के समग्र विकास के लिए नगर निगम की जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है और पूनम सिंह को भारी बहुमत से विजयी बनाने वाली है. पैदल मार्च के माध्यम से महिलाओं ने यह संदेश दिया कि वे शहर के विकास, स्वच्छता और बेहतर नगर व्यवस्था के लिए एकजुट होकर पूनम सिंह के साथ खड़ी हैं. इस पैदल मार्च में महिला मोर्चा की पूरी टीम सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी.

यह भी पढ़ें: भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

संबंधित सामग्री

रांची में RTE के तहत हो रहा कमजोर बच्चों का निजी विद्यालयों में नामांकन, 22 मार्च तक जमा कर सकते हैं आवेदन

झारखंड

रांची में RTE के तहत हो रहा कमजोर बच्चों का निजी विद्यालयों में नामांकन, 22 मार्च तक जमा कर सकते हैं आवेदन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक की NSA हिरासत आचनक खत्म

देश-विदेश

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक की NSA हिरासत आचनक खत्म

हुसैनाबाद में बीती रात्रि चाय दुकान और हरिहर चौक पर हमला, तीन घायल, एक रेफर 

झारखंड

हुसैनाबाद में बीती रात्रि चाय दुकान और हरिहर चौक पर हमला, तीन घायल, एक रेफर 

मेदिनीनगर: पलामू कमिश्नर ने नवनियुक्त महापौर अरूणा शंकर व सभी वार्ड पाषर्दो को दिलाई पद की शपथ

झारखंड

मेदिनीनगर: पलामू कमिश्नर ने नवनियुक्त महापौर अरूणा शंकर व सभी वार्ड पाषर्दो को दिलाई पद की शपथ