National Unity Day

दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां: राष्ट्रीय एकता दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने दिखाई हरी झंडी

1600 और 400 मीटर दौड़ में बालक-बालिकाओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित

By : Ark Sahuliyar
दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां: राष्ट्रीय एकता दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने दिखाई हरी झंडी

न्यूज़11 भारत 
देवघर/डेस्क:
राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को सारवां में एकता, उत्साह और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला. देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ के तहत आयोजित मैराथन में जनसैलाब उमड़ पड़ा. ‘दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां’ के बुलंद संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं, स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पूर्व कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक बादल पत्रलेख की अगुवाई में बेहराकनारी मोड़ से सारवां प्रखंड स्तरीय स्टेडियम तक मैराथन निकाली गई. सुबह से ही आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों और लोगों की भीड़ जुटने लगी थी. जैसे ही बादल पत्रलेख ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया, सैकड़ों प्रतिभागी एक साथ निर्धारित मार्ग पर दौड़ पड़े. भारत माता की जय, वंदे मातरम् और सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्कूली बच्चों की कतारबद्ध उपस्थिति ने आयोजन को और आकर्षक बना दिया. युवाओं का जोश और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था.

युवाओं के दम पर बदलेगी सारवां की तस्वीर : बादल पत्रलेख

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि ‘दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और युवाओं के भविष्य का संकल्प है. सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस एकजुट भारत का सपना देखा था, उसे मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है. सारवां की मिट्टी में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है उसे सही मंच और अवसर देने की. ग्रामीण क्षेत्र के गरीब और सामान्य परिवारों के बच्चों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए. एकलव्य फिजिकल एकेडमी जैसे प्रयास इसी दिशा में महत्वपूर्ण हैं. हमारा उद्देश्य ऐसा सारवां बनाना है, जहां युवा नशे और भटकाव से दूर रहकर खेल, शिक्षा और अनुशासन के माध्यम से अपनी पहचान बनाएं. युवा आगे बढ़ेंगे तो सारवां के साथ समृद्ध झारखंड और सशक्त भारत का सपना भी साकार होगा.

दौड़ प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम

मैराथन के समापन के बाद प्रखंड स्तरीय स्टेडियम में विभिन्न वर्गों की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. इसमें 1600 मीटर और 400 मीटर की दौड़ में बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी शारीरिक क्षमता और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल, प्रशस्ति-पत्र के अलावा विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए. आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय तुतरांचल एकेडमी और एकलव्य फिजिकल एकेडमी के युवाओं तथा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. आयोजन के दौरान स्कूली बच्चों की कतारबद्ध श्रृंखला और देशभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को राष्ट्रीय एकता के रंग में रंग दिया.

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख फुकनी देवी, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह, मुखिया दिवाकर पासवान, प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार, अंचलाधिकारी राजेश साह, रामसेवक सिंह गुंजन, डॉ. प्रियंका कुमारी, अजय कुमार सिंह, विजय कुमार देव, थाना प्रभारी संदीप कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. बीके सिन्हा, राजेश सिंह, सुधीर सिंह, संतोष सिंह, विनय सिंह, राजेश यादव, भोला यादव, साकेत कुमार सिंह, विक्रम सिंह और राजीव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे. प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया. राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित इस मैराथन ने सारवां में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया. आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया गया.

यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने पत्रकार Nidhi Razdan संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें 

 

संबंधित सामग्री

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फ गिरने की है सम्भावना

08 November 2026