बसिया के ओकबा में भीषण अगलगी, शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस और किराना दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

बसिया के ओकबा में भीषण अगलगी, शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस और किराना दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

बसिया के ओकबा में भीषण अगलगी शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस और किराना दुकान जलकर राख लाखों का नुकसान

नीरज कुमार साहू/न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क:
गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ओकबा गांव से एक बेहद दुखद और बड़ी घटना सामने आ रही है. यहाँ बीती रात एक घर में अचानक भीषण आग लग जाने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर पूरी तरह खाक हो गई है.

शॉर्ट सर्किट बनी तबाही की वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात लगभग 12:00 बजे की बताई जा रही है. ओकबा निवासी मारवाड़ी साहू के घर में अचानक आग लग गई. शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. रात का वक्त होने के कारण जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया.

टेंट हाउस और किराना दुकान का सामान जलकर राख
इस भीषण अगलगी में पीड़ित मारवाड़ी साहू को भारी आर्थिक क्षति पहुँची है. घर के अंदर रखा टेंट हाउस का भारी मात्रा में सामान और किराना दुकान की तमाम सामग्रियां पूरी तरह जलकर राख हो गई. पीड़ित परिवार के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपये का समान और घर का कीमती सामान नष्ट हो गया है, जिससे उनका व्यवसाय और आशियाना दोनों उजाड़ हो गए.

पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों ने तत्परता से पाया काबू
घटना की भयावहता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बसिया पुलिस प्रशासन को दी. सूचना मिलते ही बसिया थाना प्रभारी कृष्णा कुमार अविलंब दलबल के साथ मौके पर पहुँचे. इसके बाद थाना प्रभारी, पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीणों ने भारी मशक्कत और सूझबूझ के साथ आग पर काबू पाया. हालांकि, जब तक आग को पूरी तरह बुझाया जाता, तब तक काफी देर हो चुकी थी और पूरा मकान जल कर राख हो चुका था.

यह भी पढ़े: पलामू में सनसनी: बोरे में मिली तीन गोवंशीयों की कटी मुंडी, इलाके में भारी आक्रोश
 
संबंधित सामग्री

नए महाधिवक्ता रोहिताश्य रॉय ने किया पदभार ग्रहण, राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद सौंपी गई है जिम्मेदारी

झारखंड

नए महाधिवक्ता रोहिताश्य रॉय ने किया पदभार ग्रहण, राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद सौंपी गई है जिम्मेदारी

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

देश-विदेश

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर