न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क: हजारीबाग के डेली मार्केट में मंगलवार देर रात करीब 1 बजे के बीच भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 27 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई. दुकानदारों का कहना है कि इस हादसे में उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ हैं. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका हैं.
स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक अधिकांश दुकानें राख में तब्दील हो चुकी थी. प्रभावित दुकानदारों ने बताया कि साल 2000 से अब तक यह सातवीं बार है इस बाजार में आग लगी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई मुआवजा नहीं मिला. इस घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश हैं. उनका कहना है कि अगर सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम पहले किए गए होते, तो यह नुकसान टाला जा सकता था.
यह भी पढ़े: सुबह 5 बजे पिएं ये जादुई ड्रिंक! सर्दियों में इम्यूनिटी, स्किन और मूड सब रहेगा परफेक्ट