नेल पॉलिश फैक्ट्री में आग

देवघर: अवैध नेल पॉलिश फैक्ट्री में लगी भीषण आग, संचालक फरार

फैक्ट्री में भारी मात्रा में ज्वलनशील केमिकल रखे होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया.

By : Dipali Kumari
देवघर: अवैध नेल पॉलिश फैक्ट्री में लगी भीषण आग, संचालक फरार

न्यूज़11 भारत 
देवघर/डेस्क: 
जिले के नगर थाना क्षेत्र के देवसंघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित एक नेल पॉलिश फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गयी. फैक्ट्री में भारी मात्रा में ज्वलनशील केमिकल रखे होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में केमिकल का भंडारण किया गया था. आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया. गनीमत रही कि अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया, अन्यथा आसपास के घरों और संपत्तियों को भारी नुकसान हो सकता था.

वहीं, घटना के बाद फैक्ट्री संचालक गुड्डू बरनवाल मौके से फरार बताया जा रहा है. बताया गया कि संचालक ने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया है. मौके पर मौजूद अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव ने बताया कि फैक्ट्री में भारी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था, जिससे आग ने भयावह रूप ले लिया था. फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बोकारो: अचानक धंसा कोयले का ढेर, 3 महिलाओं की मौत; पुलिस ने दाह संस्कार करने से रोका

संबंधित सामग्री

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026