न्यूज11भारत
रांची/डेस्कः- एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच के ऑनलाइन टिकट के साथ ऑफलाइन टिकटों की बिक्री जरूर हुई लेकिन टिकट बिक्री के लिए जिस तरह की व्यवस्था जेएससीए ने किए उसे लेकर गृह राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सवाल उठाए उनके द्वारा जेएससीए मैनेजमेंट सिस्टम पर सवाल उठाए गए. इन सवालों को इसलिए भी उठाया गया क्योंकि टिकट न मिलने के कारण कई लोग साइबर फ्रॉड के निशाने पर आसानी से आ गए. जिसका पूरा लाभ साइबर अपराधियों ने उठाया और जमकर ठगी की. रांची के साइबर थाने में इसे लेकर शिकायत भी की गई है. ऐसे ही एक पीड़ित है प्रणव कुमार दत्ता जो रांची के रहनेवाले है ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट के लिए लाइन में भी लगे लेकिन टिकट नहीं मिली, लेकिन मैच देखने की चाहत में वो सोशल मीडिया में मैच के टिकट तलाश करने लगे. और यही से वो साइबर अपराधियों की बिछाई बिसात में फंस गए. साइबर अपराधियों ने इनसे रुपए ऐंठ लिए लेकिन टिकट नहीं मिला. जब भी पीड़ित टिकट के लिए फोन करते तो इनसे और पैसे मागे जाते है. जब प्रणब को ठगी का एहसास हुआ तो वे पुलिस थाने गए और अपनी शिकायत दर्ज कराई है. बता दें कि प्रणव ऐसे अकेले शख्स नहीं बल्कि दर्जनों लोग ऐसे है जिनके साथ मैच के टिकट के नाम पर ठगी हुई हैं ऐसे में पुलिस इनकी जांच में जुटी है. हालांकि टिकट के कालाबाजारी में 03 आरोपियों को जरूर गिरफ्तार किया गया है लेकिन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस के हांथ खाली है.
ये भी पढ़ेंः- रांची में इंटरनेशनल मैच आयोजित होना गर्व की बात, लेकिन दर्शकों के साथ हुआ अन्याय- अर्जुन मुंडा