न्यूज11 भारत
मनोहपुर/डेस्क: मनोहरपुर:श्रीश्री संत नरसिंह आश्रम परिसर में शुक्रवार को संत शिरोमणि योगी नरसिंह बाबा का 84 वां पुण्य तिथि धूमधाम से मनाया गया. इस शुभ अवसर पर बाबा के समाधिस्थल को फूलों एवं रंग विरंगी बिजली बत्तियों से भव्य एवं आकर्षक रूप से सजाया गया. तथा विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान नगरवासीयों के सर्वकल्याण के लिए किया गया. इस दौरान भजन संकीर्तन मंडलियों के द्वारा ॐ हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया. वहीं बाबा के समाधिस्थल पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में आज सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. तथा धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत आयोजित भंडारे में नगरवासीयों के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया. इस मौके पर पुरोहित आचार्य पंडित श्रीकृष्ण शुक्ला नरसिंह आश्रम प्रबंधन समिति सह मुख्य आयोजनकर्ता अरविंद गुप्ता, चंडी प्रसाद हरलालका ,राजेश हरलालका, मुकेश हरलालका, रजनीश शाह, सुमित शाह,पिंकी डागा,शुभम् पटेल,आशीष राय, संजय सिंह, हर्षित राय,निमेष शाह चीकू, बमबम शाह सहित काफी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई