सांप ने डंसा

मनोहरपुर: सांप ने डंसा तो डर के मारे चुप रहा किशोर, किसी को कुछ नहीं बताया और पढ़ने पहुंच गया स्कूल

सांप के डंसने के बाद किशोर डर के कारण घर के किसी भी सदस्य को घटना की जानकारी नहीं दे पाया.

By : Dipali Kumari
मनोहरपुर: सांप ने डंसा तो डर के मारे चुप रहा किशोर, किसी को कुछ नहीं बताया और पढ़ने पहुंच गया स्कूल

न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क: 
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत दोदारी गांव में आज शुक्रवार सुबह बकरी चराने के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर को सांप ने डंस लिया. सांप के डंसने के बाद किशोर डर के कारण घर के किसी भी सदस्य को घटना की जानकारी नहीं दे पाया. बाद में स्कूल पहुंचने पर उसने शिक्षकों को इसकी जानकारी दी. किशोर की पहचान बामिया लागुरी के 16 वर्षीय पुत्र मुरली लागुरी के रूप में हुई है. 

मिली जानकारी के अनुसार मुरली लागुरी आज शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे बकरी चराने गया था. इस दौरान वह बकरियों को खिलाने के लिए पेड़ से पत्ते तोड़ रहा था. तभी सांप ने उसे डंस लिया. घटना के बाद वह घर लौट आया, लेकिन डर के कारण उसने परिजनों को कुछ नहीं बताया. इसके बाद जब वह स्कूल पहुंचा, तो शिक्षकों को सांप के डंसने की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षकों ने आनन-फानन में मुरली लागुरी को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें: बार एसोसिएशन चुनाव: चाईबासा में मतदान शुरू, 2 बजे के बाद होगी मतगणना 

संबंधित सामग्री

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026
CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026
दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026
रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026
पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

विमान में सवार यात्रियों की सूची के साथ विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे, ताकि संदिग्ध हरकत का पता लगाया जा सके

11 November 2026