विधानसभा के प्रभारी सचिव माणिक लाल हेंब्रम हुए सेवानिवृत, रंजीत कुमार बने विधानसभा के प्रभारी सचिव

विधानसभा के प्रभारी सचिव माणिक लाल हेंब्रम हुए सेवानिवृत, रंजीत कुमार बने विधानसभा के प्रभारी सचिव

विधानसभा के प्रभारी सचिव माणिक लाल हेंब्रम हुए सेवानिवृत रंजीत कुमार बने विधानसभा के प्रभारी सचिव

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, झारखंड विधानसभा सभागार में सेवानिवृत्त प्रभारी सचिव माणिक लाल हेमब्रम के विदाई समारोह में सम्मिलित हुए. माणिक लाल हेमब्रम संयुक्त सचिव, झारखंड विधानसभा के सचिव के प्रभार पर रखते हुए दिनांक 30/11/25 को सेवानिवृत्त हुए. रंजीत कुमार, संयुक्त सचिव को वर्तमान में झारखंड विधानसभा का प्रभारी सचिव बनाया गया है.

उल्लेखनीय है कि आज ही रंजीत कुमार संयुक्त सचिव ने झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव का पदभार ग्रहण किया हैं.

माणिक लाल हेमब्रम अपनी 37 वर्ष की सेवा अवधि में बिहार विधानसभा सचिवालय सहित झारखण्ड विधान सभा सचिवालय में विभिन्न शाखाओं एवं समितियों में कार्यरत रहते हुए अवर सचिव, उप सचिव एवं दिनांक 25-10-2013 को संवर्गीय पद सोपान में प्रोन्नति पाकर संयुक्त सचिव के पद पर आसीन हुए तथा प्रभारी सचिव के पदभार पर रहते हुए दिनांक 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए.

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विदाई एक मार्मिक क्षण होता है लेकिन सरकारी सेवा में आप जिस दिन आते हैं, उसी दिन आपकी सेवानिवृत्ति का तिथि तय हो जाती है.

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में उनके सेवाकाल की सराहना की तथा उनके अच्छे भविष्य एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी किया. रंजीत कुमार, प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा, सहित  झारखंड विधानसभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने विदाई समारोह में हेमब्रम के सम्मान में अपने विचार रखे.

ये भी पढ़ें- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले राज्यपाल संतोष गंगवार, पुत्र के विवाह में शामिल होने का दिया आमंत्रण 

संबंधित सामग्री

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

बिहार

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

बिहार

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

बिहार

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

बिहार

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

बिहार

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत