कारोबारी से ठगी

धनबाद सांसद बनकर पुणे के कारोबारी से 12 लाख की ठगी, पुणे क्राइम ब्रांच ने आरोपी युवक को दबोचा

राजनीतिक पहचान और प्रभाव का भरोसा दिलाकर आरोपी ने कारोबारी से धीरे-धीरे 12 लाख रुपये से अधिक की रकम ऐंठ ली.

By : Dipali Kumari
धनबाद सांसद बनकर पुणे के कारोबारी से 12 लाख की ठगी, पुणे क्राइम ब्रांच ने आरोपी युवक को दबोचा

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क: 
धनबाद में सांसद के नाम और राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. खुद को धनबाद का सांसद बताकर एक शातिर अपराधी ने पुणे के कारोबारी को सामूहिक विवाह और बड़े कार्यक्रम आयोजित कराने का झांसा दिया और उससे 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली. मामले की जांच करते हुए पुणे क्राइम ब्रांच की टीम धनबाद पहुंची और जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भागा से मुख्य आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया. हैरानी की बात यह है कि आरोपी तक पहुंचने का रास्ता एक किशोरी के मोबाइल फोन से खुला.

पुलिस के अनुसार, जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भागा निवासी बबलू ने खुद को धनबाद का सांसद बताकर पुणे के शिवाजीनगर निवासी एक कारोबारी से संपर्क किया था. उसने धनबाद में सामूहिक विवाह समेत कई बड़े सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कराने का प्रस्ताव दिया. कथित राजनीतिक पहचान और प्रभाव का भरोसा दिलाकर आरोपी ने कारोबारी से धीरे-धीरे 12 लाख रुपये से अधिक की रकम ऐंठ ली. लंबा समय बीतने के बाद भी जब कार्यक्रम को लेकर कोई पहल नहीं हुई तो कारोबारी को ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद उसने पुणे में प्राथमिकी दर्ज कराई. 

मामले में कांड संख्या 270/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अलग-अलग लोगों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर बातचीत करता था. इसी क्रम में उसने एक किशोरी का मोबाइल फोन भी इस्तेमाल किया था. पुलिस ने जब मोबाइल को ट्रेस किया तो जांच की कड़ी किशोरी तक पहुंच गई. पूछताछ में किशोरी ने बबलू नाम के व्यक्ति द्वारा मोबाइल लेकर बातचीत करने की जानकारी दी. इसी सुराग के आधार पर पुणे क्राइम ब्रांच की टीम जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भागा पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक किशोरी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. हालांकि, पूछताछ के बाद तीन लोगों को छोड़ दिया गया, जबकि बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को आशंका है कि ठगी की रकम 12 लाख रुपये से भी अधिक हो सकती है. अब यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने सांसद बनकर इसी तरीके से दूसरे लोगों को भी अपना शिकार बनाया है या नहीं.गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया. पुणे क्राइम ब्रांच अब उसे रिमांड पर लेकर ठगी के पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित शिकारों के बारे में पूछताछ करने की तैयारी में है.

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में ट्रेन को बम से उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम! रेल के गुजरते ही ट्रैक पर हुआ जोरदार धमाका 
 

संबंधित सामग्री

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026
छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. देशभर में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है.

18 November 2026