न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनायी जायेगी. झारखंड में लोगों की मकर संक्रांति कड़ाके के ठंड में ही बीतेगी. वैसे भी मौसम विभाग ने ठंड और शीतलहर से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं जतायी है. मौसम विभाग के अनुसार, 17 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा. मौसम में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिल रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है. अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर हुई है. झारखंड में अभी भी सबसे कम तापमान गुमला का बना हुआ है। गुमला में 1.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.आने वाले दिनों की बात करें तो IMD ने शीतलहर को लेकर झारखंड के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. रांची में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज कियागया है.
झारखंड में सोमवार को ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिम मंगलवार को पारा एक बार फिर नीचे गिर गया. गुमला के तापमान को छोड़ दिया जाये तो शेष जिलों में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री के आसपास है, लेकिन इस तापमान में गिरावट फिर देखने को मिलेगी. समझा जा रहा है कि न्यूनतम तापमान में गिरावट का यह आखिरी दौर है, उसके बाद ठंड से राहत भले नहीं मिलेगा, लेकिन कड़कड़ाती ठंड से राहत अवश्य मिलेगी. यह दौर अभी जारी रहेगा.
फिलहाल, मौसम विभाग के अनुसार अभी 17 जवरी तक शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा. जो जिले इस समय शीतलहर की चपेट में हैं, वे हैं- रांची, खूंटी, पलामू, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़ व सरायकेला खरसावां आदि. इन जिलों में घने कोहरे का भी प्रकोप देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: रांची: ED अधिकारियों पर मारपीट का आरोप, एयरपोर्ट थाना में मामला दर्ज