सविता बरनवाल/न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: तोपचांची में कल शुक्रवार शाम रंगनीताड़ स्थित तालाब में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक बच्चा तालाब में डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए दो अन्य बच्चे भी पानी में उतरे. इसी दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए. घटना की जानकारी होते ही मौके अपर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तीनों को बाहर निकालकर धनबाद के SNMMCH अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. गांव के तीन बच्चों के डूबने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें: थाना प्रभारी से बदसलूकी मामले में बढ़ीं जयराम महतो की मुश्किलें, 5 दिनों में गिरफ्तारी की मांग