वासेपुर में धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापामारी कर प्रिंस खान के गुर्गों को दबोचा

दो लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

By : News11 Bharat
वासेपुर में धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापामारी कर प्रिंस खान के गुर्गों को दबोचा

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  कुख्यात प्रिंस खान तथा उसके गिरोह के गुर्गों पर पर लगाम लगाने के लिए धनबाद पुलिस ने कार्रवाई की है. मंगलवार की सुबह पुलिस ने  धनबाद शहर के वासेपुर-पांडरपाला, राहमतगंज और  बरवाअड्डा के 10से भी अधिक स्थानों में एक साथ छापेमारी की. दो लोगों को हिरासत में लिया और बड़ी मात्रा में नकद बरामद किया है. पुलिस को कुछ कागजात भी हाथ लगे हैं . हिरासत में लिए गए दो लोगों में एक मोहम्मद सामी तथा दूसरा तौफीक बताया गया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. पुलिस लाव लश्कर के साथ मंगलवार की सुबह छह बजे के करीब वासेपुर इलाके में पहुंची. दूसरी टीम ने  बरवाअड्डा  के कुर्मीडीह में दबिश की. पुलिस के पहुंचते ही हड़कंप मच गया. पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से कतरा रही है. पुलिस ने  एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश कार्रवाई की है.   सिटी एसपी एवं ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई.

पुलिस सूत्रों की माने तो मामला प्रिंस खान के इशारे पर उसके गुर्गे की ओर से रंगदारी  वसूली से जुड़ा है. हाल के दिनों में प्रिंस खान के नाम पर धनबाद के साथ - साथ रांची, जमशेदपुर व अन्य जिलों में भी रंगदारी वसूली और धमकी के मामले सामने आए हैं. तीन जिलों की पुलिस ने समन्वय बनाकर प्रिंस खान के नेटवर्क पर नजर रखनी शुरू  की है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को पुख्ता सुराग हाथ लगा है, उसके बाद ही मंगलवार को कार्रवाई की गई है. जानकारी के अनुसार व्यवसायी, ठेकेदार और अन्य पूंजीपतियों को कुख्यात प्रिंस खान के नाम पर धमकाया जा रहा है. धनबाद के एसएसपी ने प्रिंस खान के गिरोह और उसके नेटवर्क को खत्म करने की जिम्मेवारी विशेष टीम को दी है. 

ज्ञात हो कि विगत 3-4 वर्षों से प्रिंस खान के नाम पर अपराधी ने जिले में आतंक फैला कर रंगदारी वसूली को अपना व्यवसाय बना रखा है. इस अवैध मंसूबे को पूरा करने के लिए प्रिंस खान के निर्देश पर उसके गुर्गे हत्या, गोलीबारी और धमकी जैसी घटनाओं को अपना अंजाम देते रहते है. इसमें वासेपुर, आरा मोड़, पांडरपाला सहित कई अन्य स्थानों पर रहने वाले आपराधिक प्रवृति वाले लोग उसके गुर्गे के तौर पर काम करते हैं.
बता दें कि हाल ही में धनबाद पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान से जुड़े जमशेदपुर के गैंगस्टर भानु मांझी को तेतुलमारी में गिरफ्तार किया था. सूत्र बताते हां कि पुलिस की कार्रवाई तौफीक अंसारी (खान) के आवास से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है. बरवाअड्डा के  कुर्मीडीह के किसन खान और जमीन कारोबारी परवेज खान के के घर भी छापेमारी की गई है.

 

यह भी पढ़ें: गांडेय में प्रगति समीक्षा बैठक में बीडीओ ने योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश

संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में तीन माह के भीतर दूसरी चोरी से व्यापारी समाज में आक्रोश

चक्रधरपुर स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में तीन माह के भीतर दूसरी चोरी से व्यापारी समाज में आक्रोश

व्यापारियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, व्यापारी असुरक्षित महसूस करने लगें, तो यह पूरे व्यापारिक वातावरण के लिए गंभीर विषय है- संजय चौबे

बहरागोड़ा के छात्र की भुवनेश्वर में संदिग्ध मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बहरागोड़ा के छात्र की भुवनेश्वर में संदिग्ध मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, भुवनेश्वर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा था सागर तोराई

पाकुड़ कोल रेलवे साइडिंग का पूर्व रेलवे की GM गीतिका पांडेय ने किया निरीक्षण, लोडिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

पाकुड़ कोल रेलवे साइडिंग का पूर्व रेलवे की GM गीतिका पांडेय ने किया निरीक्षण, लोडिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

जीएम ने महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए

सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

पूरे परिसर व क्लास रूप का निरीक्षण कर छात्राओं से सीधा संवाद कर वोटर कार्ड आदि से संबंधित प्रश्नोत्तरी की व सही जवाब देने पर पुरस्कृत भी किया

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई

JSSC CGL की परीक्षा को रद्द करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से जवाब दाखिल किया गया और उनकी ओर से बहस पूरी कर ली गई.