बड़ाधड़ांरी में ग्राम सभा का बड़ा फैसला: दबंगई और आपराधिक आचरण के आरोप में ग्राम प्रधान पदमुक्त

बड़ाधड़ांरी में ग्राम सभा का बड़ा फैसला: दबंगई और आपराधिक आचरण के आरोप में ग्राम प्रधान पदमुक्त

बड़ाधड़ांरी में ग्राम सभा का बड़ा फैसला दबंगई और आपराधिक आचरण के आरोप में ग्राम प्रधान पदमुक्त

न्यूज 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
सांड्रा पंचायत के बड़ाधड़ांरी गांव में समाजसेवी दुलाल मांडी की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामीणों की एक आपात बैठक में ग्राम प्रधान बासेत मुर्मू को सर्वसम्मति से पद से हटाने का निर्णय लिया गया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त प्रधान का चयन पंचायत अधिनियम के प्रावधानों के विरुद्ध गैर-विधिक तरीके से हुआ था और वह अपनी हठधर्मिता व दबंगई से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लगातार बाधा उत्पन्न कर रहे थे. 

बैठक में ग्रामीणों ने उनके आचरण पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन पर दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्तता, जेल जाने, सामाजिक रीति-रिवाजों का बहिष्कार करने और ग्रामीणों को डराने-धमकाने के संगीन आरोप लगाए. प्रधान की इन अनैतिक गतिविधियों और ग्राम सभा के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैये से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है और घोषणा की है कि जल्द ही अगली बैठक कर नए ग्राम प्रधान का विधिवत चयन किया जाएगा. इस अवसर पर संजय हेंब्रम, विश्वनाथ हेंब्रम, सुकदेव मांडी और कपरा मांडी, जीतेन्द्र हेब्रम, सिरु हांसदा, मालती टुडू, गौरी हांसदा सहित दर्जनों ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: AJSU जिला उपाध्यक्ष ने महापौर रोशनी खलखो से की मुलाकात, जरूरी मुद्दों पर कराया ध्यान आकर्षित
 
संबंधित सामग्री

जपला रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर ट्रेन से गिरकर मोतिहारी के युवक की मौत, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

झारखंड

जपला रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर ट्रेन से गिरकर मोतिहारी के युवक की मौत, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात

घाघरा बुरुहू गांव को बचाने वाला खुद नहीं बच पाया, हाथी के आतंक ने ली अनूप की जान

झारखंड

घाघरा बुरुहू गांव को बचाने वाला खुद नहीं बच पाया, हाथी के आतंक ने ली अनूप की जान

मौत से पहले निभाई जिम्मेदारी, व्हाट्सएप पर मेसेज कर पूरे गांव को बचाया

मनोहरपुर: संत शिरोमणि योगी नरसिंह बाबा की 84वीं पुण्य तिथि धूमधाम से मनायी गयी