न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची नगर निगम ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पटाखा बिक्री की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. स्टेडियम परिसर में पटाखा बिक्री के लिए किसी भी दुकानदार को NOC नहीं मिलेगा.
रांची नगर निगम ने आम सूचना जारी कर अस्थायी दुकान और शेड लगाने पर भी रोक लगा दी है. दुकानदारों को पटाखा बिक्री के उद्देश्य से स्टेडियम परिसर में किसी भी तरह की तैयारी नहीं करने का निर्देश दिया गया है.
आदेश का उल्लंघन करने पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: पलामू: अंधविश्वास की हद पार! दो घंटे पहले जन्मी बच्ची की बलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने बचाई जान