रांची में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9,200 किलो महुआ नष्ट, 400 लीटर शराब जब्त

रांची में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9,200 किलो महुआ नष्ट, 400 लीटर शराब जब्त

रांची में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 9200 किलो महुआ नष्ट 400 लीटर शराब जब्त

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत  रांची में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. गुप्त सूचना के आधार पर सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में नामकुम थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई. उत्पाद विभाग की टीम ने हेसा पीढ़ी गांव में अभियान चलाते हुए अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर धावा बोला और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया.

भारी मात्रा में महुआ नष्ट
कार्रवाई के दौरान शराब निर्माण के लिए ड्रमों में भिगोकर रखे गए करीब 9,200 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. टीम ने छापेमारी के दौरान लगभग 400 लीटर तैयार चुलाई शराब भी जब्त की. साथ ही क्षेत्र में संचालित 7 अवैध भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया.

आरोपी फरार, 7 की पहचान
छापेमारी की भनक मिलते ही शराब माफिया और भट्टी संचालक मौके से फरार हो गए. हालांकि, अवैध कारोबार में शामिल 7 मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है. उत्पाद विभाग द्वारा सभी फरार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- जन-शिकायतों के निपटारे को लेकर CPGRAMS की समीक्षा बैठक 7 अप्रैल को, गृह विभाग ने DGP को लिखा पत्र 

संबंधित सामग्री

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

झारखंड

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

झारखंड

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

झारखंड

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह